ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
दो पहिया वाहनों का दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बना भारत

नई दिल्ली- चीन को पीछे छोड़ते हुए दो पहिया वाहनों की बिक्री के लिहाज से भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बन गया है. सोसायटी ऑफ़ इंडियन आटोमोबाइल मैन्युफैचरर्स (सियाम)के आंकड़ों के हिसाब से पिछले साल देश में एक करोड़ 77 लाख दो पहिया वाहन बाइक यानि प्रति दिन औसतन 48000  से ज्यादा दो पहिया वाहन बिके.जबकि चीन में पिछले साल कुल एक करोड़ 68 लाख दो पहिया वाहन ही बिके. इंडोनेशिया दुनिया में तीसरे नंबर पर रहा वहां पिछले साल साठ लाख दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई. भारत के ग्रामीण इलाको में बढ़ती आमदनी और बुनियादी ढांचे के विस्तार के कारण दो पहिया वाहनों की बिक्री में इजाफा हुआ है. इसके अलावा महिलाये भी दो पहियाँ वाहनो की बिक्री में वृद्धि की एक बड़ी वजह बनी. गियरलेस स्कूटर नौकरी पेशा महिलाओ की पहली पसंद बने हुए है.हौंडा की गाड़ियों ने 35 % महिला खरीदारों को अपनी तरफ आकर्षित किया है.  उम्मीद है आगे भी बढ़त यूही ही बनी रहेगी. 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com