ब्रेकिंग न्यूज़ सतना : ढाई साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी दो घंटे बाद ही गिरफ्तार |                भोपाल : एक्सीडेंट की चोट से परेशान युवक बड़े तालाब में कूदा, मौत |                अमृतसर : चारपाई से बांधकर गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाया |                सोनीपत : प्यार में अंधी मां ने प्रेमी संग मिलकर पांच साल की बेटी को पीट पीटकर मार डाला |                मुरैना : स्कूल बस ने तीन साल की मासूम को कुचला |                खुरई : हेलमेट नहीं पहना था, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन की मौत |                बड़वानी : ट्रक नाली में गिरा दबने से ड्राइवर व हेल्पर की मौत |                विदिशा : बुजुर्ग को बेटे ने मारपीट कर घर से निकाला |                  
हॉकी: भारत ने दस साल बाद जीता एशिया कप

  ढाका :  रविवार को भारत ने एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की.मलेशिया की कड़ी चुनौती के बावजूद भारत ने  2-1 से जीत दर्ज करके दस साल बाद इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया और कुल तीसरी बार खिताब अपने नाम किया. भारत ने इससे पहले 2007 में चेन्नई में एशिया कप जीता था. उसने 2003 में कुआलालम्पुर में पहली बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया था. भारत पहली बार फाइनल में मलेशिया के खिलाफ फाइनल में खेल रहा था.तीसरी बार जीत कर भारत ने पाक की बराबरी कर ली है.पाकिस्तान ने भी तीन बार खिताब जीता है.चार ख़िताब जीत कर दक्षिण कोरिया अभी भी नंबर एक पर है.   बेस्ट गोल का रिकॉर्ड हरमनप्रीत ने जीता. इसके साथ ही वह टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्कोरर भी रहे. रमनदीप सिंह (तीसरे मिनट) और ललित उपाध्याय (29वें मिनट) के गोल की बदौलत वह तीसरी बार यह खिताब जीतकर पाकिस्तान की बराबरी करने में सफल रहा.     

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com