ब्रेकिंग न्यूज़ गुजरात : ट्रक और कार की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत |                हैदराबाद : ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी दो किमी तक घसीटा, बाइकर ने ट्रक से लटककर बचाई जान |                 महू : पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से झुलसे तीन मजदूरों में से एक की मौत |                शिवपुरी : जमीन बेचने से नाराज दो बेटों ने मिलकर पिता की हत्या कर शव खंडहर में फेंका |                सतना : पत्नी के सामने चाकू से कर दी युवक की हत्या |                भिंड : प्रदेश के हाइवे पर यूपी के कलेक्टर का ‘बैरियर’ नया पुल बनने तक ट्रैफिक बंद |                रायसेन : एसडीएम की कार के ड्राइवर ने ऑटो में मारा कट, एक की मौत, सात लोग घायल |                भोपाल : 10वीं की छात्रा को 49 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला स्कूल वैन चालक गिरफ्तार |                  
एग्जिट पोल: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के आसार,

गुरुवार को गुजरात में दूसरे चरण के मतदान के बाद विभिन्न टीवी चैनलों पर आए एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिखाया जा रहा है । इस तरह हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल में भी भाजपा की सरकार स्पष्ट बहुमत से बनती हुई दिख रही है.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में सभी चैनल भाजपा को 100 से ज्यादा सीटें दे रहे हैं। तमाम सर्वेक्षणों का निचोड़ निकालें तो भाजपा को 116, कांग्रेस को 64 और अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। सी-वीटर्स ने यहां पर भारतीय जनता पार्टी को अपने एग्जिट पोल में आगे दिखाया है। सी वोटर्स के मुताबिक, भाजपा को 108 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस यहां पर 74 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर सकती है। इसी तरह अगर एबीपी-सीएसडीएस की बात करें तो गुजरात में भाजपा को 112-122, कांग्रेस को 60-68 और अन्य को 0-2 मिलने का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश की बात की जाए तो इंडिया टुडे ने अपने एग्जिट पोल में बताया है कि 68 में से भाजपा को 47 से 55 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा यहां कांग्रेस को 13 से 20 सीटें होने का दावा किया जा रहा है।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com