ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
बनारस में निर्माणधीन पुल के गिरने से 18 की मौत,कई घायल

उत्तर प्रदेश- वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास आज एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से मलबे में दबकर अभी तक 18 लोगों की मौत हो गयी है.आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह हादसा दोपहर बाद हुआ। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।अभी  मलबे में अनेक लोगों के दबे होने की आशंका है। मलबे में कई वाहन भी दबकर बुरी तरह पिचक गये हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मौके पर भेजा है। योगी ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन को राहत और बचाव के लिये हर सम्भव कदम उठाने के निर्देश दिये हैं।  रेलवे स्टेशन के पास कई महीनों से बन रहा था.मंगलवार को जिस वक्त पुल के नीचे जाम की स्थिति थी. ओवरब्रिज का बड़ा हिस्सा अचानक जमीन पर आ गिरा। ओवर ब्रिज का हिस्सा जमीन पर गिरते ही नीचे मौजूद कई गाडियां इसके मलबे में दब गईं। ओवरब्रिज का पिलर गिरने के बाद चीख पुकार मच गई और अफरातफरी की स्थिति मौके पर हो गई।इस दौरान भागादौड़ी और जान बचाने की कोशिश में कई लोग गिरकर घायल भी हो गए। काफी भीड़ भरे क्षेत्र में अचानक हुए इस हादसे में भगदड़ मचने के बाद मौके पर पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और लोगों को सुरक्षित करने के प्रयास में जुट गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिक भी सहयोग में उतर गये।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com