ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली पहले चरण के लोक सभा चुनाव मे कहीं कम तो कहीं ज्यादा मतदान                बुरहानपुर : दोस्त को बचाने में दूसरा बच्चा भी डैम में डूबा दोनों की मौत |                इंदौर : 11वीं के छात्र की बाइक कार से टकराई थी, पिता के डर से जहर खाकर दी जान |                मंदसौर : नारकोटिक्स विंग इंस्पेक्टर संजीव सिंह का शव बायपास पर कार में मिला |                बैतूल : पत्नी ने मैसेज कर कहा मैं सुसाइड कर लूंगी, तो पति ने ही लगा ली फांसी |                रीवा : कंपनी के 17 लाख रु. गबन किए तो युवक को बनाया बंधक |                मैहर : इलेक्ट्रानिक शॉप में स्टेट टैक्स एईबी की दबिश, दस्तावेज़ खंगाले |                  
*वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबूलाल जैन का देवलोक गमन सैकड़ों लोग पहुंचे अंतिम विदाई देने

कुक्षी। ओसवाल जैन समाज के वरिष्ठ व्यक्तित्व,सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता बाबूलाल जैन (तांतेड़) का अल्प बीमारी के बाद 1 अगस्त को निधन हो गया। 91 वर्षीय श्री जैन ने अपनी मेहनत और काबिलियत से व्यापार व्यवसाय में उन्नति करने के अलावा 60 से 90 के दशक में वे कांग्रेस का कद्दावर किंगमेकर चेहरा रहे थे। जैसे ही उनके निधन की खबर फैली,नगर में शोक छा गया। श्री जैन सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश जैन, पत्रकार देवेंद्र जैन के पिता और साहित्यकार डॉ. अर्पण जैन के दादा थे। उनका अंतिम संस्कार कुक्षी मुक्तिधाम पर किया गया। अंतिम यात्रा में विधायक सुरेंद्रसिंह बघेल, जैन श्री संघ रत्न मनोहर लाल जी पौराणिक, कांग्रेस नेता राजेन्द्रसिंह राठौर, राजप्रकाश पहाड़िया, बद्रीलाल जी अग्रवाल, पार्षद हरीश सेन, बीजेपी नेता महेंद्र सेप्टा,नितिन पहाड़िया सांसद प्रतिनिधि सुनेश जैन, प्रेस क्लब के वरिष्ठ महेंद्र कुमार परसाई,प्रेस क्लब अध्यक्ष अखिलेश पंवार, मनोहर मंडलोई, बार एसोशिएशन अध्यक्ष अतुल जैन, लोकेश चौहान, आशीष परसाई, संजय पांडे, चन्दू मुकाती, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com