ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
सबसे बड़ी जीत : पाकिस्तान को नौ विकेट से हरा कर भारत पंहुचा फ़ाइनल में


 नई दिल्ली-एशिया कप के सुपर फोर में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में भारत ने शिखर धवन व रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने शोएब मलिक की अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 237 रन बनाए।भारत को ये मैच जीतने के लिए 238 रन बनाने थे जिसे टीम इंडिया ने 9 विकेट शेष रहते ही बना लिया। भारतीय टीम ने 39.3 ओवर में एक विकेट पर 238 रन बनाए। यह विकेटों के लिहाज से वनडे क्रिकेट में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। इस मैच में शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में भारत को पहला विकेट शिखर धवन के तौर पर गिरा। धवन ने 100 गेंदों का सामना करते हुए 114 रन बनाए। वो रन आउट हो गए। पहले विकेट के लिए धवन और रोहित के बीच 210 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। कप्तान रोहित शर्मा ने 119 गेंदों पर 111 रन की नाबाद पारी खेली। अंबाती रायडू भी 12 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com