नई दिल्ली: दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया है। उन पर मिर्ची पाउडर फेंका गया है। जिस आदमी ने ऐसा किया है, उसकी पहचान अनिल कुमार शर्मा के रूप में हुई है। केजरीवाल जब लंच के लिए जा रहे थे, तभी उन पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया गया। बताया जाता है कि केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया है। संदिग्ध को आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।संदिग्ध 40 साल का अनिल कुमार शर्मा नारायण से है। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार शर्मा विजिटर एरिया में मुख्यमंत्री की प्रतीक्षा कर रहा था और जैसे ही केजरीवाल उसकी तरफ आए उसने हमला कर दिया। अनिल सिगरेट के पैकेट में मिर्च पाउडर छिपाकर लाया था। ये हमला दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर किया गया। शख्स ने केजरीवाल के पैर छूने की कोशिश की, लेकिन सीएम ने उसे रोका, और इसी प्रक्रिया में उनका चश्मा गिरकर टूट गया। इसके बाद शख्स ने उन पर मिर्ची पाउडर डाल दिया।आम आदमी पार्टी ने इसे 'अरविंद केजरीवाल पर खतरनाक हमला' कहा है और इसे दिल्ली पुलिस की तरफ से सुरक्षा में चूक बताया है। पार्टी ने कहा है कि यहां तक कि दिल्ली में मुख्यमंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं। हमलावर ने सभी सुरक्षा बाधाओं और यहां तक कि स्कैनरों को पार किया लेकिन मिर्च पाउडर का पता नहीं चला।
|