ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गायक मीका पर ब्राजीलियन नाबालिग लड़की ने लगाया छेड़खानी का आरोप,गिरफ्तार

दुबई -बॉलीवुड के गायक मीका सिंह को छेड़खानी के आरोप में अबु धाबी (दुबई)  में हिरासत में लिया गया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजी है.मिली खबर के मुताबिक, मीका पर ब्राजील की 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही लड़की ने उनपर अश्लील तस्वीरें भेजने का भी आरोप मढ़ा है। मीका को दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने में रखा गया है। मीका की गिरफ्तारी सुबह 3 बजे बुर दुबई के एक बार से हुई है।  मीका इनदिनों दुबई में एक बॉलीवुड इवेंट करने गए हुए थे। खबर है कि मीका सिंह के जेल जाते ही उनके कई दोस्त उन्हें जेल से छुड़वाने की कोशिश में लगे हुए हैं।   दो दिन पहले ही मीका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई इवेंट की एक वीडियो भी शेयर की थी और उन्होंने कैप्शन में लिखा था 'हे दुबई मैं आपके शहर में हूं और यह पहली बार है जब मैं यहां मोस्ट पॉपुलर अवार्ड 'द मसाला अवार्ड फंक्शन' को अटेंड करने आया हूं।' 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com