भोपाल- दिनांक 12 दिसंबर 2018 को "आरंभ चेरिटेबल फाउंडेशन" भोपाल ,म.प्र की नव नियुक्त कार्यकारणी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें संस्था के उद्देश्य पर चर्चा की गयी। मुख्य रूप से सामाजिक सरोकार और साहित्य गतिविधियों को विस्तृत रूप से अंजाम देने हेतु विमर्श किया गया। आरंभ की अध्यक्ष अनुपमा अनुश्री ने संगठन की रुपरेखा कार्यकारिणी सदस्यों के समक्ष रखी। सदस्यों को उनके कार्य भार सौपे गए। अध्यक्ष अनुपमा अनुश्री, उपाध्यक्ष डॉ. निहारिका रश्मि ,सचिव डॉ अर्चना मुखर्जी ,संयुक्त सचिव डॉक्टर मीनू पांडे ,कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता श्रीवास्तव, संस्कृति सचिव डॉ. रेखा भटनागर, कार्यकारिणी सदस्य डा. औरीना अदा, मनोज देशमुख, नमृता सरन सोना ,श्यामा गुप्ता दर्शना, शोभा ठाकुर आदि ने अपने पदों पर कार्यभार ग्रहण किया।
|