ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
देवास:कार और बस की भिड़ंत….कंपनी के 7 कर्मचारी घायल

देवास। ( मुर्तजा सैफ़ी )

       औद्योगिक थानातंर्गत बावडिय़ा के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी और जाकर बस से टकरा गई। जिससे बस में सवार कंपनी के 7 कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया है। जानकारी के अनुसार देवास से इंदौर की और जा रही कार अचानक बावडिय़ा के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी सड़क पर आ गई। तभी गजरा कंपनी की कर्मचारियों को छोडऩे जा रही बस आ रही थी। कार सीधे बस से जा टकराई। जिससे बस में सवार कर्मचारी गोपालसिंह ठाकुर, राजेन्द्रसिंह पंवार, सत्यनारायण सिसोदिया, तेजपाल गोयल, विट्ठलराव कसलेकर, देवालीलाल चौहान और सुरेश पाटील को हाथ, पैर और मुंह में चोटे आई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया। दो लोगों को बीमा अस्पताल में भर्ती किया है।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com