भोपाल। (सुलेखा सिंगोरिया) गौतम नगर निवासी पर्वत सिंह अहिरवार (उम्र 35) इंडस्ट्रियल एरिया मे मजदूरी करता था। रोज की तरह शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे यह पैदल घर लौट रहा था। गौतम नगर चौराह के पास एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया था। परिजनो ने उसे हमीदिया मे भर्ती कराया। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने पुलिस को मर्ग की सूचना दिये बिना ही शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया। पुलिस को घटना का पता उस समय चला जब परिजन शव को (जिस फैक्टरी मे वह युवक काम करता था) फैक्टरी के सामने रखकर चल्लाजाम करने जा रहे थे। उन्हे आशंका थी कि फैक्टरी के किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। अशोका गार्डन थाना प्रभारी उमेश यादव के मुताबिक मौत की सूचना हमीदिया अस्तपताल द्वारा थाने मे नहीं दी गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और बाद मे इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टॉप एंड टाउन फैक्टरी के बाहर चक्काजाम करना चाहते थे। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर उन्हे समझाया। और फिर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनो को सौंपा।
|