ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
लाइसेंस के बिना ग्राहको को शराब,हुक्का परोसने वाले क्लब कबाना पर पुलिस का छापा।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) बिना लाइसेंस के क्लब मे शराब, हक्का रखने वाले बैरागढ़कला स्थित क्लब कबाना रेस्तरा मे सोमवार देर रात पुलिस ने छापा मार कर संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, यहाँ बगैर लाइसेंस के ग्राहको को हुक्का और शराब दी जा रही थी।

टीआई उपेंद्र भाटी के अनुसार क्लब कबाना मे हुक्का और शराब परोसे जाने कि सूचना मिल रही थी। इस आधार पर सोमवार रात 12 बजे खजूरी सड़क पुलिस कि टीम ने क्लब पर छापा मारा। पुलिस को देख स्टाफ और ग्राहक भागने लगे। घेराबंदी कर चार लोगो को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों मे क्लब का संचालक दीपक तीथानी, मैनेजर सोनू मालवीय, अनिल लोधी, और अभिषेक लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने यहाँ से पाँच बोतल शराब, हुक्का और फ्लेवर जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत कार्रवाई कि हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com