ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली पहले चरण के लोक सभा चुनाव मे कहीं कम तो कहीं ज्यादा मतदान                बुरहानपुर : दोस्त को बचाने में दूसरा बच्चा भी डैम में डूबा दोनों की मौत |                इंदौर : 11वीं के छात्र की बाइक कार से टकराई थी, पिता के डर से जहर खाकर दी जान |                मंदसौर : नारकोटिक्स विंग इंस्पेक्टर संजीव सिंह का शव बायपास पर कार में मिला |                बैतूल : पत्नी ने मैसेज कर कहा मैं सुसाइड कर लूंगी, तो पति ने ही लगा ली फांसी |                रीवा : कंपनी के 17 लाख रु. गबन किए तो युवक को बनाया बंधक |                मैहर : इलेक्ट्रानिक शॉप में स्टेट टैक्स एईबी की दबिश, दस्तावेज़ खंगाले |                  
चुनावी खर्चो मे आए अंतर के चलते साध्वी, दिग्विजय सिंह को मिला दूसरा नोटिस.......

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) कॉंग्रेस, भाजपा के प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और दिग्विजय सिंह को नोटिस भेजकर जबाव मांगा हैं। दरअसल कॉंग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा चुनाव खर्च का पूरा हिसाब पेश कर दिया गया हैं। लेकिन व्यय लेखा टीम के रिकॉर्ड से मिलान नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम पी खाड़े ने दोनों उम्मीदवारों को नोटिस भेजा ओर जबाव मांगा हैं। 12 मई को मतदान के पहले दोनों उम्मीदवारो ने एक के बाद एक रैली और सभा की। 9 मई तक की स्थिति मे दिग्विजय सिंह ने 28 लाख 35 हज़ार 397रूपय का खर्चा प्रस्तुत किया हैं, वही प्रज्ञा ठाकुर ने 5 मई तक दिये हिसाब मे 13 लाख 56 हज़ार 307 रूपय के खर्चे का ब्यौरा पेश किया हैं। कार्यकर्ताओ को गर्मी से बचाने के लिए 100रु प्रति दिन के कूलर और ढ़ोल का 800 से 1200रु प्रतिदिन का किराया बताया हैं। खाड़े ने कहा की दोनों प्रत्याशीओ के द्वारा पेश किया ब्यौरा प्रशासन की टीम के खर्च मे अंतर आने पर नोटिस जारी किए हैं।

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com