ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली पहले चरण के लोक सभा चुनाव मे कहीं कम तो कहीं ज्यादा मतदान                बुरहानपुर : दोस्त को बचाने में दूसरा बच्चा भी डैम में डूबा दोनों की मौत |                इंदौर : 11वीं के छात्र की बाइक कार से टकराई थी, पिता के डर से जहर खाकर दी जान |                मंदसौर : नारकोटिक्स विंग इंस्पेक्टर संजीव सिंह का शव बायपास पर कार में मिला |                बैतूल : पत्नी ने मैसेज कर कहा मैं सुसाइड कर लूंगी, तो पति ने ही लगा ली फांसी |                रीवा : कंपनी के 17 लाख रु. गबन किए तो युवक को बनाया बंधक |                मैहर : इलेक्ट्रानिक शॉप में स्टेट टैक्स एईबी की दबिश, दस्तावेज़ खंगाले |                  
कॉंग्रेस के एक पार्षद की कार के काँच तोड़े दूसरे को मिली धमकी,एक आरोपी गिरफ्तार........

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) चुनावी रंजिश के चलते तीन युवको ने शनिवार और रविवार के आसपास की रात कॉंग्रेस पार्षद प्रदीप उर्फ मोनू सक्सेना की कार मे तोडफोड कर दी। आरोप भाजपा नेता और उनके दो अन्य साथियो पर लगा हैं। कमला नगर पुलिस के अनुसार कोटरा सुल्तानाबाद निवासी प्रदीप उर्फ मोनू सक्सेना वार्ड 27 से कॉंग्रेस पार्षद हैं। शनिवार और रविवार की रात पार्षद अपने घर पर थे। तभी भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नईम मंसूरी अपने दो साथियो के साथ रात करीब सवा दो बजे उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने कॉंग्रेस पार्षद की कार के काँच फोड़ दिए। मोनू सक्सेना का कहना है की काँच फोड़ने की आवाज सुनकर उन्होने खिड़की से झांककर देखा तो तीन लोग उनकी कार के काँच फोड़ रहे थे। उन्होने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी भाग निकले। तीन आरोपियों मे एक नईम मंसूरी था। उक्त घटना पार्षद के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश मे जुड़ी हैं।

वही तुलसी नगर निवासी अमित शर्मा वार्ड 31 से कॉंग्रेस पार्षद है। अमित ने पुलिस को बताया कि चुनाव के दौरान हरियाणा से आए लोग भाजपा कि पूर्व पार्षद संख्या जाट और उनके बेटी के साथ मिलकर झुग्गी बस्ती मे जाकर लोगो को बहका रहे थे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया। और कार्रवाई भी कि थी। इससे नाराज़ होकर संध्या जाट के बेटे भुवनेश जाट और उसके समर्थक दर्वेश जाट व अन्य लोगों ने उन्हे को फोन कर जान से मारने कि धमकी दी हैं। पुलिस ने भुवनेश जाट को गिरफ्तार कर लिया हैं।  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com