भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया)शहर मे बिना योजना के मल्टी बनाई जाने के कारण हरियाली कम हो रही जिससे भू-जल स्तर मे भी कमी आ रही हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैगलुरु की रिपोर्ट के बताया गया है कि 20 साल मे शहर की हरियाली 44 फीसदी तक घट गई हैं। अब शहर को हरा-भरा बनाने के लिए 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा हैं। इसे जनसहयोग से किया जाएगा। शुक्रवार को संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने कार्यालय मे नगर निगम, सीपीए, वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमे ऑन ए ट्री चैलेंज तथ गिफ्ट ए ट्री जैसे कार्यक्रम चलाने की बात कही। मानसून से पहले सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर कर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। ईदगाह हिल्स को नगर निगम और स्मार्ट सिटी कंपनी, अरेरा हिल्स,मनुआभान टेकरी और कटारा हिल्स, को सीपीए, कटारा हिल्स को वन विभाग का भोपाल वृत्त तथा द्रोणांचल पहाड़ी को बीड़ीए पौधेरोपण कर हरा-भरा बनाएगा।
|