ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
भाजपा नेताओ ने दिया प्रज्ञा ठाकुर के विरोध मे ब्यान

भोपाल। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि ऐसी टिप्पणियां करने वालो को वह मन से माफ नहीं कर पाएंगे। गांधी और गोडसे को लेकर आए बयान भयंकर खराब हैं। सभ्य समाज में ऐसी भाषा और सोच के लिए कोई जगह नहीं है।।ऐसा करने वालों को आगे से 100 बार सोचना होगा। पीएम मोदी से पूछा गया कि प्रज्ञा चुनाव जीतती है तो पार्टी उनका स्वागत करेगी या बाहर का रास्ता दिखाएगी? इस पर मोदी ने कहा- हम पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं, हमारे यहां अध्यक्ष ही सब कुछ होता है। वे ही जवाब देंगे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे के पक्ष में भाजपा नेताओं की विवादित टिप्पणियों पर पार्टी शुक्रवार को एक्शन में आई। पार्टी की अनुशासनात्मक समिति ने भोपाल से प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े और कर्नाटक के सांसद नलिन कुमार कतील को  नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा। वहीं मप्र भाजपा के मीडिया संयोजक अनिल सौमित्र को  पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। भाजपा ने प्रचार के आखिरी दिन प्रज्ञा की बुरहानपुर में होने वाली रैली भी निरस्त कर दी। हालांकि इसकी वजह साध्वी की तबीयत खराब होना बताया जा रहा है।

 

 

शाहबोले- अनुशासन समिति करेगी प्रज्ञा पर फैसला........ 

भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कहा कि प्रज्ञा की टिप्पणियां पार्टी की राय नहीं है। अनुशासन कमेटी 10 दिन बाद उनपर फैसला लेगी। इसके बाद शाह ने कहा- साध्वी को उम्मीदवार बनाने पर पार्टी को कोई खेद नहीं है। यह फर्जी भगवा आतंकवाद केस के खिलाफ पार्टी का सत्याग्रह है।

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com