ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
कुत्तो के शिकार हो रहे है मासूम बच्चे, नगर निगम सोया हुआ हैं, किसी घटना से कोई सबक नहीं।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) यह कहना गलत नहीं होगा की नगर निगम सो रहा हैं, शायद........ इसीलिए आय दिन कुत्तो की वारदात कम होने की वजह बढ़ रही हैं। अभी कुछ समय पहले ही छह साल के संजु को जिस प्रकार से कुत्तो ने अपना शिकार बनाया था। लोगो को अभी भी याद हैं, संजु की मौत को लोग अभी भूले ही नहीं थे कि फिर से कुत्तो ने एक ढाई साल की बच्ची तहूरा को अपना शिकार बनाया। मंगलवार को दोपहर गिन्नौरी स्थित कप्तान साहब की बगिया मे हुई एक घटना जहां अब्दुल सोहेल की बेटी तहूरा भाई रेहान के साथ दुकान पर जाने के लिए घर से जैसे ही निकली, पाँच-छह कुत्तो ऊपर झपट पड़े। एक कुत्ते ने तहूरा को दबोच लिया। लोगो ने जुते-चप्पल और डंडों से कुत्तो को भगाया। इससे गुस्से मे आए लोगो ने एक कुत्ते को घेरकर डंडों से मार डाला। प्रदेश कॉंग्रेस सचिव अकबर बेग ने बताया कि तहूरा पर हमला करने वाले कुत्तो के झुंड मे दो-तीन कुत्ते पागल थे, उन्होने गैस राहत अस्पताल के सामने एक ऑटो चालक और दो अन्य लोगो को भी काटा हैं। सचिव अकबर बेग ने यह सूचना नगर निगम कमिश्नर बी विजय दत्ता को दी। करीब 5:30 निगम का डॉग स्क्वोड पहुंचा। शाम 6:30 एक कुत्ते को पकड़ा  और ड्यूटी खत्म होने का कह कर वापिस लौट गए। स्थानीय लोगो का कहना हैं कि यहाँ कप्तान शादी हॉल मे होने वाले आयोजनों मे नॉनवेज खाने कि वजह यहाँ कुत्ते का जमावड़ा रहता हैं।

नगर निगम, अपर आयुक्त, मयंक वर्मा -  बच्ची पर कुत्तो ने हमला किया हैं। यह घटना दुखद हैं। कुत्ते पकड़ने के लिए गाड़ी भेजी गई हैं। पहले जो गाड़ी गई थी, वह एक कुत्ता पकड़कर लाई थी। वहाँ दोबारा गाड़ी भेजकर कुत्ते पकड़वाए जा रहे हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com