नई दिल्ली। लंबे समय से बीमार चल रहे, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड का सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। गिरीश कर्नाड ने सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में भी काम किया था। गिरीश कर्नाड को भारत के जाने - माने समकालीन लेखक, अभिनेता, फिल्म निर्देशक और नाटककार के तौर पर भी जाना जाता था। उनके के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। गिरीश कर्नाड की हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा पर भी अच्छी खासी पकड़ थी.
|