भोपाल। (सुलेखा सिंगोरिया) मानसून आने मे कुछ ही दिन बाकी हैं। और शहर मे जगह–जगह जलभराव कि समस्या बनी हुई हैं। इसी के संबंध मे कलेक्टर पी खाड़े और प्रभारी कलेक्टर बी विजय दत्ता ने अगल-अगल समय मे तीन बार अफ़सरो के साथ बैठक की। बारिश का पानी किन-किन इलाको मे भरेगा? क्यो भरेगा? और इस समस्या को सुलझाने के लिए क्या करना चाहिए? इस सभी सवालो के जबाव नगर निगम के अफसरो को मिल तो गए हैं लेकिन लेकिन जलभराव की समस्या खतम करने के लिए काम अभी तक शुरू नहीं किया जबकि बारिश कुछ समय मे आने ही वाली हैं। ऐसे मे यह तय माना जा सकता हैं कि हर साल कि तरह इस साल भी लोगो के घरो मे पानी भरेगा। शहर 26 लेकोशन ऐसी है जहाँ बारिश मे जलभराव कि स्थिति निर्मित हो सकती हैं। रिपोर्ट के आधार प्लान तो बनाया गया हैं लेकिन यह प्लान अभी तक फाइलों से बाहर नहीं आया हैं। यह स्थिति है नगर निगम कि....।
भोपाल टॉकीज पर पिछले साल हुई बारिश के समय महापौर आलोक शर्मा कुर्सी डालकर नाले के पानी निकासी नहीं होने के चलते सड़क पर बैठ गए थे। तब कहा था कि फिर ऐसे हालात नहीं आएंगे।
हकीकत: सिर्फ एक तरफ नाले को पक्का किया गया। भोपाल टॉकीज पर जहां पर जल भराव होता हैं। उस पुलिया को नहीं बनाया गया।