ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली पहले चरण के लोक सभा चुनाव मे कहीं कम तो कहीं ज्यादा मतदान                बुरहानपुर : दोस्त को बचाने में दूसरा बच्चा भी डैम में डूबा दोनों की मौत |                इंदौर : 11वीं के छात्र की बाइक कार से टकराई थी, पिता के डर से जहर खाकर दी जान |                मंदसौर : नारकोटिक्स विंग इंस्पेक्टर संजीव सिंह का शव बायपास पर कार में मिला |                बैतूल : पत्नी ने मैसेज कर कहा मैं सुसाइड कर लूंगी, तो पति ने ही लगा ली फांसी |                रीवा : कंपनी के 17 लाख रु. गबन किए तो युवक को बनाया बंधक |                मैहर : इलेक्ट्रानिक शॉप में स्टेट टैक्स एईबी की दबिश, दस्तावेज़ खंगाले |                  
अकबर टूर एंड ट्रैवल्स के एजेंट ने 50 - 60 लोगो को फर्जी टिकिट देकर लूटा।


भोपाल। तीर्थ  यात्रा कराने के नाम पर पहले भी कई बार लोगो के साथ धोखाधड़ी की गई हैं। एक ऐसा ही मामला राजधानी मे सामने आया है जहां सारेआम लोगो को मक्का मदीना के नाम पर धोखा दिया गया। हज/उमरा करवाने के नाम पर पैसे लेकर 55 से 60 लोगो को नकली टिकिट थमा दी। दरअसल, झदा जहांगीराबाद स्थित अकबर और युसुफ जो झदा जहांगीराबाद स्थित, अकबर टूर् एंड  ट्रैवल्स, चलाते हैं लोगो से पैसे लेकर उन्हे शुरू रमज़ान 55 से 60 लोगो को उमरा करने के लिया भेजा गया। उन सभी को आने - जाने का टिकिट भी दिया गया। वहाँ जाकर कई परेशानियाँ सामने आई जैसे- रहने के लिए मक्का मदीना मे होटल का इंतेजाम ना होना। मक्का से मदीना तक जाने और वहाँ से आने का खर्च, जैसी कई परेशानियाँ तो लोग सह ही रहे थे कि आज सबसे बड़ी परेशानी तब आई जब लोग वापिस आने के लिए जददा से फ्लाइट थी। वहाँ जाने पर पता चला की जिस टिकिट के सहारे वो वापिस जाने का सोच रहे हैं। वह टिकिट फर्जी हैं। वो लोग आज मदीना मैं ख़ून के आँसू रो रहे हैं। एक एक पैसे को मोहताज हैं। 

गौर तलब है भोपाल मे पूर्व मे भी मुस्लिम तीर्थ स्थल भिजवाने के नाम पर गली गली खुले टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी चलाने वालों ने कई लोगो को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com