ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
मंत्री व विधायको के बेटो की सरेआम गुंडागर्दी।

गोटेगांव। मामूली विवाद ने लिया गंभीर मोड। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के बेटे प्रबल ओर नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह के बेटे मोनु ने अपनी दबंगई दिखाते हुई मामूली विवाद पर सोमवार को गोटेगांव के बैलहाई बाजार मे जमकर उत्पात मचाया। जिसके चलते सात लोग घायल व एक को गोली लगी।  पुलिस के अनुसार- हिमांशु और राहुल शादी से जब घर लौट रहे थे, उसी समय बैलहाई के पास पहले से मौजूद प्रबल और उसके साथियो ने हिमांशु व राहुल को इस रास्ते से ना जाने की चेतावनी दी। जब उन्होने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। इसके बाद प्रबल व उसके साथी हिमांशु व राहुल को फिल्मी अंदाज मे अपने चचेरे भाई मोनु के ऑफिस ले गए। जहाँ मोनु ने भी उनके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने जमकर फायरिंग भी की। इस दौरान मे एक गोली हिमांशु के हाथ मे लगी हैं। डॉक्टरो ने हिमांशु को जबलपुर रैफर कर दिया है। नरसिंहपुर एसपी डॉ॰ गुरकरन सिंह ने बताया कि प्रबल, मोनु समेत 20 आरोपियों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओ मे केस दर्ज किया गया हैं। इनमे आरोपी प्रबल समेत 7 आरोपी देर रात गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com