भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) बच्चो की जान लेने के बाद भी कुत्तो का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आखिर तब तक ऐसे ही लोग कुत्तो के शिकार होते रहेंगे। आए दिन मामले कम होने के वजह बड़ते ही जा रहे हैं। दो दिन पहले बाग मुगालिया से गौतम नगर स्थित अपने दफ्तर डीपीआई आ रहे एक (आजक्स) के जिलाध्यक्ष अशोक बेन कुत्ते से बचने की कोशिश मे घायल हो गए। करीब दोपहर 12 बजे साकेत नगर स्थित सागर पब्लिक स्कूल के सामने तीन-चार कुत्ते बाइक कि ओर दौड़ते आए। जिसमे से एक कुत्ते के बाइक के नीचे आ जाने से घबराहट मे बेन बाइक से गिर गए। और घायल हो गए। जिस कारण उनके कोहनी और कलाई मे फ्रैक्चर हो गया। बुधवार को निजी अस्पताल मे ऑपरेशन हुआ हैं। बेन ने कहा कि वे स्वस्थ होने के बाद आवारा कुत्तो के मुद्दे पर नगर निगम कि कारगुजारी कि पोल खोलेंगे। नगर निगम आवारा कुत्ते पर कोई काम नही करता और नसबंदी के नाम पर करोड़ो रूपय खर्च किए जा रहे हैं।
|