ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
जन चौपाल लगाएंगे कलेक्टर.................

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) अपनी छोटी-छोटी समस्याओ के लिए अब लोगो को कलेक्टोरेट के चक्कर लगा कर परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्योकि अब कलेक्टर स्वय लोगो के पास जाकर उनकी समस्याओ को सुनेगे ही नहीं बल्कि समस्याओ का निवारण भी करेंगे। रहवासियो की समस्या सुनने के लिए कलेक्टर तरुण पिथौड़े अगले सप्ताह से प्रशासन आपके द्वारा अभियान की शुरुआत करेंगे। जहां रहवासियों की छोटी-मोटी समस्याओ को मौके पर निपटाया जाएगा। जबकि बड़ी समस्याओ के समाधान के लिए एक समय सीमा तय की जाएगी। अभियान के पीछे का तर्क हैं चूंकि कलेक्टोरेट मे सुबह 10:30 बजे से शाम छह बजे तक करीब 300 से ज़्यादा लोग सिर्फ छोटी-छोटी शिकायतों के समाधान के लिए आते हैं। जबकि यदि इन समस्याओ को संबन्धित विभाग के अफसर समय पर सुन ले तो 50 फीसदी शिकायतों का निपटारा तत्काल किया जा सकता हैं। लेकिन यह देखने मे आया हैं की सरकार की जिन योजनाओ का लाभ लोगो को मिलना चाहिए। उसके लिए रहवासियो को सरकारी दफ्तरो के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

कलेक्टर पिथौड़े ने बताया की इस अभियान मे शुरुआत मे परेशानिया आएगी। लेकिन लोगो के बीच जाकर संवाद करने से रहवासियों का प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ेगा। सरह ही योजयाओ न लाभ हितग्राही को मिल रहा है या नहीं इस बात की भी सच्चाई सामने आएगी। लोगो के काम समय पर हो, इसके लिए  अफसरो से बात कर नई व्यवस्था बनाएँगे।

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com