ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एटीएम से 6 महीने मे 50 लाख की चोरी करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) तीन साल से बैंको के साथ धोखाधड़ी कर रहे चार सदस्यीय गिरोह को राजधानी कि स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपियों ने पिछले 6 महीने मे लगभग 105 वारदाते कर 50 लाख रूपय निकालने हैं। आरोपियों ने दस राज्यो मे  वारदातों को अंजाम दिया हैं। एसटीएफ के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि एडीजी अशोक अवस्थी, एसपी राजेश सिंह भदौरिया, एसपी मुख्यालय विनय पॉल कि लगातार निगरानी और सुपरविजन से एक गिरोह का खुसाला करने मे एसटीएफ को सफलता मिली हैं। आशिका गार्डन स्थित अमृत कॉम्प्लेक्स के पास यूनियन बैंक के एटीएम से हिरासत मे लिया गया था। पकड़े गए आरोपियों मे सलीम मोहम्मद, राशिद खान, मोहम्मद नदीम और मोहित रॉय शामिल हैं। आरोपी पुलिस से बचने के लिए जिस राज्य मे वारदात करने जाते थे वह का फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर कार पर लगा लेते थे। सभी आरोपी हरियाणा के नूह मेवात जिले के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से 27 अलग-अलग बैंको के एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com