ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
जनकल्याण संबल योजना की जांच करवाएगी सरकार।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) भाजपा के लोगो मे तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनकल्याण संबल (अब नया सवेरा) योजना शुरू कि थी, लेकिन 13 महीने मे ही यह योजना धांधली के आरोपो मे घिर गई हैं। कॉंग्रेस सरकार अब इसकी जांच कराएगी। श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मंगलवार को कहा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 2.2 करोड़ लोगो को सरकारी योजनाओ का लाभ देने के लिए जो योजना शुरू कि इसमे 2.2 करोड़ हितग्राहियो मे से 40 से 50 फीसदी फर्जी हैं। इसके नाम पर भाजपा वाले फायदा उठा रहे हैं। सिसोदिया ने बताया कि संबल योजना अब नया सवेरा योजना हो गई हैं। इसमे नए कार्ड दिए जाएंगे। उसमे आधार नंबर भी होगा। इसके साथ ही उससे आयुष्मान योजना का लाभ भी हितग्राही को मिलेगा। विभाग के सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और जिला पंचायत सीईओ को पत्र लिखकर सत्यापन के निर्देश दिए हैं। एक जुलाई से 15 जुलाई तक अभियान चलकर हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। किसी भी प्रकार का कोई दोष मिलने पर उस पर कार्रवाई कि जाएगी। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com