ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली पहले चरण के लोक सभा चुनाव मे कहीं कम तो कहीं ज्यादा मतदान                बुरहानपुर : दोस्त को बचाने में दूसरा बच्चा भी डैम में डूबा दोनों की मौत |                इंदौर : 11वीं के छात्र की बाइक कार से टकराई थी, पिता के डर से जहर खाकर दी जान |                मंदसौर : नारकोटिक्स विंग इंस्पेक्टर संजीव सिंह का शव बायपास पर कार में मिला |                बैतूल : पत्नी ने मैसेज कर कहा मैं सुसाइड कर लूंगी, तो पति ने ही लगा ली फांसी |                रीवा : कंपनी के 17 लाख रु. गबन किए तो युवक को बनाया बंधक |                मैहर : इलेक्ट्रानिक शॉप में स्टेट टैक्स एईबी की दबिश, दस्तावेज़ खंगाले |                  
सरकारी कॉलेजो मे से सबसे अधिक कटऑफ नूतन कॉलेज का रहा।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) मेरिट के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग ने एडमिशन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू कर दी हैं। शहर के विभिन्न सरकारी कॉलेजो मे ओवर ऑल कटऑफ की बात करे तो इस बार सबसे अधिक कटऑफ नूतन गर्ल्स पीजी कॉलेज मे बीएससी कंप्यूटर साइंस मे 89% रहा। इसमे 30 मे से 25 पर अलॉटमेंट दिया गया। वही बीकॉम कंप्यूटर एप्लिकेशन मे 87.80 पर लिस्ट आकर रुकी हैं। इसके अलावा एमवीएम ने सबसे अधिक 85.40% कटऑफ बीएससी पीसीएम कर रहा हैं एमएलबी गर्ल्स पीजी कॉलेज मे बीकॉम कंप्यूटर एप्लिकेशन का कटऑफ 85.2% रहा हैं। लेकिन सबसे अधिक परेशानी फीस जमा करने के लिए ऑनलाइन लिंक इनीशिएट करने मे हुई। दरअसल, लिंक छात्र के मोबाइल नंबर पर आने वाले वन टाइम पासवर्ड के मिलान के बाद ही जनरेट होगी। लेकिन इसमे 5 से 20 मिनट लग जाते हैं। इसके लिए कतार मे आगे खड़े स्टूडेंट का जब तक ओटीपी जनरेट नही हो रहा होगा, तब तक दूसरे छात्र के लिए प्रक्रिया शुरू नही की जा सकती।

अलॉटमेंटके अनुसार छात्र-छात्राओ को पहले राउंड मे एडमिशन जुलाई तक लेना होगा। पहले दिन एक लाख 85 हजार उम्मीदवारों मे से महज 13 हजार ही एडमिशन ले सके।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com