ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर महिला ने लगाई फांसी, पति पर केस दर्ज |                बैतूल : लिव-इन में रहने से मना किया तो युवक ने महिला के छह साल के बेटे की गला रेतकर कर दी हत्या                गन्नौर : विंडो सीट को लेकर मुरैना के युवक को गन्नौर में ट्रेन से फेंका, मौत |                ठीकरी : कपड़ा दुकान में आग लगने से व्यापारी जिंदा जला |                झाबुआ : परंपरा के फेर में 3 दिन से सड़ रहा था शव, मीडिया के पहुंचने पर हुआ पीएम |                मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले बदमाश गुजरात से गिरफ्तार |                भोपाल : कार की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत |                 भोपाल : लापता नवविवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला |                  
दो हजार के बिजली बिल को लेकर संचालक ने छात्र का सिर फोड़ा।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) दो हजार के बिल के भुगतान को लेकर हॉस्टल के संचालक और वार्डन ने अन्य कर्मचारियो के साथ मिलकर एमबीए छात्र का पत्थर मार कर सिर फोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि, झारखंड निवासी 25 वर्षीय रोशन चौबे दिल्ली के एक निजी कॉलेज मे एमबीए छात्र हैं। एसआरजी मे दो महीने कि इंटर्नशिप के लिए यहाँ भोपाल आया हुआ हैं। इंटर्नशिप के दौरान रोशन  पटेल नगर स्थित ब्वॉयज हॉस्टल रहा था। 28 जून को वह जिम से हॉस्टल लौट रहा था। हॉस्टल के गेट पर ही संचालक ध्रुव सचदेव और वार्डन महेंद्र ने उसका रास्ता रोक लिया। 2 हज़ार के बिजली बिल के भुगतान को लेकर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलोच शुरू कर दी। विरोध करने पर अपने अन्य कर्मचारियो के साथ मिलकर रोशन के साथ मारपीट की और पत्थर से उसका सिर फोड़ दिया। जिससे रोशन सड़क पर ही गिर गया। घटना के बाद संचालक खून से लथपथ रोशन को निजी अस्पताल मे ले गया और भर्ती कराया। साथ ही बोला कि पुलिस को मत बताना। इलाज के बाद रोशन ने सारा वाकया अपने पापा को फोन पर बताया। और पापा के कहने पर पिपलानी पुलिस को घटना कि सूचना दी।  पुलिस ने संचालक सचदेव, वार्डन महेंद्र समेत अन्य कर्मचारियो के खिलाफ मारपीट, धमकाने कि धाराओ मे केस दर्ज कर लिया हैं। पुलिस को फिलहाल डॉक्टर कि रिपोर्ट का इंतज़ार हैं ताकि धाराए बढाई जा सके।

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com