ब्रेकिंग न्यूज़ जावरा : जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस से टकराया ऊंट, जेसीबी से निकाला |                विदिशा : प्रमोशन की मांग लेकर खुद पर पेट्रोल डालकर पहुंचा भृत्य, कर्मचारी भागे |                ग्वालियर : गुना में युवक से मारपीट करने वाले तीनों आरक्षक निलंबित |                धार : तंत्र सिद्ध करने के चक्कर में युवक की हत्या, तांत्रिक गिरफ्तार |                बुरहानपुर : सिर दर्द की बीमारी से परेशान युवक ने पिया कीटनाशक, मौत |                  
कॉलेज प्रबंधन : चार दिन मे 1.85 लाख एडमिशन करना मुश्किल।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) विभाग ने 1.85 लाख छात्र-छात्राओ को अलॉटमेंट लेटर जारी किए हैं। लेकिन अभी सिर्फ 61 हजार 630 एडमिशन ही हुये हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अंडर ग्रेजुएशन कोर्स मे एडमिशन लेने के लिए छात्रो को पहले राउंड मे सीट अलॉटमेंट के बाद चार दिन का समय दिया गया। तीन दिन करीब 20 हज़ार के हिसाब से एडमिशन हुए हैं। रविवार को भी शाम 7 बजे तक कॉलेज खुला रहा। फिर भी अभी एडमिशन आधे भी नहीं हुए। ऐसे मे इस राउंड मे एक लाख एडमिशन होना भी मुश्किल हैं।

कॉलेज प्रबन्धनो का कहना हैं कि जिस संख्या मे अलॉटमेंट लेटर जारी किए गए हैं। उसके लिए चार दिन कम हैं। एमपी ऑनलाइन वालों को जिम्मेदारी देने के बाद भी  यह प्रकिया सरल नहीं हैं। इसका कारण हैं  वन टाइम पासवर्ड जिसके चलते रोजाना 25 हजार छात्रो कि लिंक एनीशिएट भी नही हो पा रही हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com