भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) गुमठियों के हटाने पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह समर्थको के साथ माता मंदिर स्थित निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। और कहा कि नगर निगम ने होंकर्स कॉर्नर कि व्यवस्था किए बिना गुमटी व्यवसायियों को हटा दिया गया। होकर्स बनाने कि तरफ अफसरो ने ध्यान नहीं दिया, क्योकि गुमठियां लगाना और हटाना उनकी ‘कमाई’ का साधन बना हुआ हैं। जबकि गुमठियों के हटाने कि नहीं बल्कि व्यवस्थित करने कि ज़रूरत हैं। सिंह सुबह 11 बजे माता मंदिर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन के खिलाफ नारेबाजी हुई। उसके बाद सिंह ने जिला प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता को इशारा दिया तो मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ नारे लगाए गए। कुछ देर बाद अपर आयुक्त कमल सोलंकी नीचे आए और सिंह से बातचीत की। प्रदर्शंकारी निगम अफसरो को कोई भी ज्ञापन सौपे बिना लौट गए।
महापौर, अलिक शर्मा- मैं अतिक्रमण हटाने के पक्ष मे हूँ। एमपी नगर से जो गुमठिया हटाई गई हैं। वह खाली जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। विधायक सिंह के प्रदर्शन के बारे मे मुझे विशेष जानकारी नहीं हैं।