ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर महिला ने लगाई फांसी, पति पर केस दर्ज |                बैतूल : लिव-इन में रहने से मना किया तो युवक ने महिला के छह साल के बेटे की गला रेतकर कर दी हत्या                गन्नौर : विंडो सीट को लेकर मुरैना के युवक को गन्नौर में ट्रेन से फेंका, मौत |                ठीकरी : कपड़ा दुकान में आग लगने से व्यापारी जिंदा जला |                झाबुआ : परंपरा के फेर में 3 दिन से सड़ रहा था शव, मीडिया के पहुंचने पर हुआ पीएम |                मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले बदमाश गुजरात से गिरफ्तार |                भोपाल : कार की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत |                 भोपाल : लापता नवविवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला |                  
भूखों का पेट भर रही अन्नपूर्णा समिति एवं बाबा नानक प्रेरणा समूह।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) आज के दौर मे शहर मे अभी कुछ ऐसे लोग है जो दूसरों के बारे मे सोचते हैं। ऐसी ही दो समितियाँ अन्नपूर्णा सेवा समिति और दूसरी बाबा नानक प्रेरणा समूह हैं। जहां लोगो को नि:शुल्क भोजन कराये जाते हैं। बारिश हो या कोई भी परिस्थितियाँ यह लोग अपना कर्म करना नहीं भूलते हैं। अन्नपूर्णा सेवा समिति रोज सुबह ईदगाह हिल्स स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल मे भर्ती मरीजो के परिजनो को नि:शुल्क भोजन करानी हैं, एक साल से यह कार्य कर रहे हैं। अन्नपूर्णा सेवा समिति के सराफा व्यवसायी नवनीत अग्रवाल ने कहा है की संस्था के लोग ईदगाह स्थित बस्तियो मे बच्चो को पढ़ाने जाते थे। उसी दौरान देखने मे आया की कैंसर अस्पताल के आसपास एक किलोमीटर के दायरे मे कोई होटल नहीं है। यहा भर्ती मरीजो के परिजनो को भोजन के लिए यहा वह भटकना पड़ता हैं।उसी समय हमने तय कर लिया की यहाँ आने वाले लोगो के लिए नि:शुल्क भोजन कराएंगे। शुरू मे हम पाँच लोगो ने आपस मे पैसा इकटठा कर भोजन बांटना शुरू किया। ढेरे ढेरे ओर लोग जुडते रहे, अब समिति मे 19 सदस्य हैं। डॉक्टर भी इसमे सहयोग करते है। नगर निगम ने अस्पताल परिसर मे एक शेड बनवा दिया हैं। वही बाबा नानक प्रेरणा के सेवादार चरनजीत सिंह बताते हैं कि एम्स मे अमूमन ग्रामीण क्षेत्रो के लोग आते हैं जिसमे से कई आर्थिक रूप से कमजोर भी होते हैं ऐसे लोगो की थोड़ी सी मदद करने के लिए ही हमारे समूह ने यहा नि:शुल्क चाय-नाश्ता व दिन मे किसी एक समय का भोजन वितरण की व्यवस्था शुरू की हैं, जो करीब दो साल से चल रही हैं। साकेत नगर गुरुद्वारे से भोजन तैयार करा कर लाते हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com