ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
बेबी को मिला न्याय, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई फांसी कि सजा।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) काफी लंबे समय के बाद ही सही लेकिन बेबी को न्याय मिल ही गया। 8 जून को कमला नगर की मांडवा बस्ती मे नौ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले दरिंदे विष्णु भमौरे को कोर्ट ने फांसी देने का फैसला किया हैं। पुलिस ने 17 जून को 40 गवाहो के बयानो से तैयार 108 पेज का चालान पेश किया था। एक दिन पहले कोर्ट मे विष्णु को दोषी मानते हुए फैसला सुरक्षित कर दिया। और गुरुवार दोपहर यानि 32वे दिन उनको फांसी की सजा सुनाई। जज कुमुदिनी पटेल मे फैसले कहा- मैं तुम्हें फांसी की सजा दे रही हूँ। समाज मे ऐसे अपराध और अपराधी ले लिए कोई स्थान नहीं हैं। मासूम के साथ ज्यादती ओर बेरहमी से हत्या से साफ हैं,कि विष्णु जैसा घिनौना व्यक्ति जीवन मे कभी नही सुधर सकता हैं। मासूम बच्ची को खिलौना समझ कर खेला और मन भर जाने पर उसकी हत्या कर नाले मे फेंक दिया। यह किसी इंसान का काम नहीं हैं ओर अगर इंसान ने यह किया हैं तो वह इंसानियत नही हैं। बल्कि मानवता पर कलंक हैं। फांसी के अलावा इसकी कोई सजा नहीं हो सकती हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com