भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) राज्य सरकार ने चार आईएएस अफसरो की पोस्टिंग, जिसमे 1985 बैच के सीनियर आईएएस इकबाल सिंह बेंस भी शामिल हैं। इकबाल को माध्यमिक शिक्षा मण्डल से हटकर ग्वालियर राजस्व मण्डल अध्यक्ष के पर पदस्थ कर दिया गया हैं। इनकी जगह उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव सलीना सिंह माशिम को कर दिया हैं। कुछ दिन पहले ही मप्र शासन आमे सचिव बने फैज अहमद किदवई को मुख्यमंत्री का सचिव साथ ही पर्यटन विकास के एमडी का पद संभालने को दिया गया हैं। वही, पर्यटन विभाग के प्रमुख हरिरंजन राव अब उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। श्रम विभाग के प्रमुख सचिव अशोक शाह को संचालक आदिम जाती अनुसंधान एवं विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं।
|