ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गार्ड की मुश्तैदी के चलते चोर हुआ नाकाम।

भोपाल। (सुलेखा सिंगोरिया) फर्नीचर शोरूम मे अज्ञात बदमाश के द्वारा किया गया चोरी का प्रयास लेकिन गार्ड की मुश्तैदी के चलते कामयाब नहीं हो पाया। मिसरोद स्थित एक मॉल मे फर्नीचर शोरूम महिदपुर वाला मे चोरो ने धावा बोल दिया। मिसरोद थाना प्रभारी निरंजन शर्मा का कहना हैं कि शिवेंद्र कुमार दुबे जो महिदपुर वाला फर्नीचर प्राइवेट लिमिटेड मे सर्विस मैनेजर हैं, शिवेंद्र ने पुलिस को बताया कि अकाउंटेंट राजकुमार सोनी द्वारा शनिवार व रविवार का कैश 13 लाख 65 हजार 120 रूपय रविवार रात 10:30 बजे तिजोरी मे रखा गया था। तिजोरी कैश काउंटर मे बंद थी। सोमवार सुबह छह बजे सिक्युरिटी गार्ड राजेश अहिरवार ने महिदपुर वाला फर्नीचर के नीचे वाले गेट से एक संदिग्ध व्यक्ति को बाहर निकलते देखा तो पूछा कौन हो? तब अज्ञात ने स्वयं को शोरूम का कर्मचारी बताया। राजेश ने उसकी सूचना पुलिस को दी। अकाउंटेंट राजकुमार सोनी व हरीश नवीन ने शोरूम चेक किया तो कैश काउंटर के  कैबिन का गिलास टूटा हुआ था। तिजोरी और स्वैप मशीन गायब थी।  सर्चिंग करने पर नीचे के फ्लोर मे कोने मे रखी हुई तिजोरी मिली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com