भोपाल। (सुलेखा सिंगोरिया) कॉंग्रेस ने विधानसभा चुनाव के पहले अपने वचन-पत्र में लिपिकों की वेतन विसंगति दूर करने का वादा किया था। कॉंग्रेस के वचन-पत्र मे कर्मचारियो के लिए जो वादे किए गए थे, उसमे उनको शिक्षको के समान वेतनमान व ग्रेड पे देने की बात कही गई थी। लेकिन वादा पूरा करना तो दूर सरकार को याद भी नहीं ऐसा कोई वचन-पत्र भी था। विधानसभा मे वीरेंद्र रघुवंशी ने सहायक ग्रेड -3 को 1900 रुपए के स्थान पर ग्रेस पे 2400 रुपए करने के बारे मे सवाल पूछा था। इसके जवाब मे जीएडी मंत्री गोविंद सिंह ने बताया हैं कि सहायक ग्रेड -3 कि ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2400 रु करने का प्रस्ताव अमान्य कर इसे यथावत रखने कि अनुशंसा कि हैं ऐसे मे आदेश जारी करने का प्रश्न ही नहीं उठता हैं।
सुधीर नायक, अध्यक्ष मंत्रालयीन कर्मचारी संघ- कॉंग्रेस ने अपने वचन-पत्र मे वेतन विसंगति दूर करने का वादा किया हैं। इस मामले मे अधिकारी मंत्रियो को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों को बताया चाहिए कि वचन-पत्र मे ये वादा किया गया हैं। इस मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान मे भी लाएँगे।