ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
62 साल की अनुसूइया उइके छत्तीसगढ़ की नई राज्यपाल होंगी।

नई दिल्ली। मप्र की अर्जुन सिंह सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रह चुकी, भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद अनुसूइया उइके छत्तीसगढ़ की नई राज्यपाल होंगी। वही, विश्वभूषण हरिचन्दन को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया हैं। 2006 से 2012 तक मध्यप्रदेश से सांसद रही 62 साल की उइके राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वे मप्र के छिंदवाड़ा की रहने वाली हैं।  वर्ष 1997-98 में वे भाजपा से जुड़ गईं। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा ने कमलनाथ को हराकर छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव जीता था। भाजपा ने छिंदवाड़ा को प्रतिनिधित्व दिया। इसका फायदा उन्हें आगामी चुनावों में मिल सकता है। छिंदवाड़ा में निर्णायक व सर्वाधिक 28 फीसदी आबादी ट्राइबल है। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनावों में आदिवासी प्रत्याशी नत्थन शाह को मैदान में उतारा था, लेकिन वे मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल से हार गए। 

करीब एक साल से प्रभारी राज्यपाल थीं आनंदी बेन : मप्र का 23 जनवरी 2018 को राज्यपाल बनने के बाद गवर्नर आनंदी बेन को 15 अगस्त 2018 को छत्तीसगढ़ राज्य का भी प्रभार दे दिया गया। तब से लेकर उन्हीं के पास जिम्मा रहा।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com