भोपाल(सुलेखा सिंगोरिया) राजधानी को यू तो झीलों का शहर कहा जाता हैं। लेकिन तालाबो की स्थिति इस कदर खराब हैं कि सुंदरता उसकी गंदगी मे लुप्त हो गई हैं। बड़े तालाब सहित शहर के 18 तालाबो के संरक्षण के लिए कलेक्टर तरुण पिथौड़े ने नगर निगम को अथॉरिटी गठन का प्रस्ताव तैयार करने को कहा हैं। यह अथॉरिटी गठन तालाब पर अतिक्रमण करने या उसे नुकसान पहुंचाने वालो के खिलाफ जुर्माना लगाने जैसे कार्रवाई करेगी और तालाब के संरक्षण के लिए प्लान बनाकर उसे लागू भी करेगी। कलेक्टर तिथौड़े ने कहा कि नगर निगम के प्रस्ताव पर विचार के बाद इसे राज्य सरकार को भेजा जाएगा। उनकी मंशा यह है कि ऐसा अथॉरिटी बने जिसे वैधानिक शक्तिया हो और कामकाज के लिए पर्याप्त बजट भी मिले। अथॉरिटी का खाका आदि सरकार ही तय करेगी। बड़े तालाब के साथ अन्य तालाबो पर भी तेजी से अतिक्रमण हो रहा हैं। वेटलैंड जैसी अंतर्राष्ट्रीय पहचान के बावजूद तालाब को लेकर नए-नए प्रयोग हो रहे हैं जिससे उसका अस्तित्व ही संकट मे हैं।
|