ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
छह साल की बच्ची ने माँ से कहा अंकल ने बैड टच किया

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) माँ के सिखाये गुड टच, बैड टच के चलते छह साल की बच्ची ने कराई एक दुराचारी व्यक्ति की पहचान। ऐशबाग थाना क्षेत्र 50 साल के अधेड़ किराना व्यापारी ने छह साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची घर जाकर माँ को बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बुधवार शाम चार बजे बच्ची घर के पास एक किराना दुकान के सामने खड़ी थी। तभी 50 वर्षीय दुकान संचालक रईस खान ने उसे हाथ पकड़कर दुकान के अंदर खींच लिया,और गोद में बिठाकर अश्लील हरकत करने लगा। मां ने बच्ची को गुड टच, बैड टच के बारे में बताया था। यहां से छूटते ही घर पहुंची बच्ची ने मां को बताया कि अंकल ने बैड टच किया है। माँ की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। बच्ची निजी स्कूल के कक्षा दूसरी मे पढ़ती हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस से कहा कि मैं तो बच्ची को दुलार कर रहा था, जिसे गलत समझ लिया गया। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com