भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ के द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया गया बयान कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो सड़कों पर खून बहेगा और यह खून मुख्यमंत्री का होगा। इसके बाद सुरेन्द्रनाथ को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर बाद उन्हे कोर्ट मे पेश किया गया। जहां उन्हे जमानत मिल गई। वही, कॉंग्रेस के लोगो के द्वारा प्रदर्शन को देखते हुई भाजपा ने देर शाम को सुरेन्द्रनाथ को नोटिस भेजकर मामले का जवाब मांगा। जमानत मिलने के बाद सुरेंद्र नाथ के सुर बदल गए। उन्होंने कहा कि वे अब कानून का पालन करेंगे। इस मामले पर सदन मे कॉंग्रेस ने प्रश्नकाल के दौरान हँगामा किया। कांग्रेस ने कहा- सीएम को धमकी भाजपा का षड्यंत्र हैं सुबह विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही मंत्री सुखदेव पांसे, विजयलक्ष्मी साधो व पीसी शर्मा ने मामले पर चर्चा की। उनका साथ सज्जन सिंह वर्मा, हर्ष यादव ने दिया। वर्मा ने कहा कि सीएम को धमकी दी जा रही है। यह भाजपा का घिनौना षड्यंत्र है। इस पर जमकर हंगामा किया। दो बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। वही, भाजपा के नरोत्तम मिश्रा ने मुद्दे पर दोनों पक्षों की बात सुनने को कहा। बोले- यहां सरकार ही सदन नहीं चलने दे रही, विपक्ष क्या करेगा। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव भी बोले- पहली बार सत्ता पक्ष प्रश्नकाल नहीं चलने दे रहा। अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कहा कि किसी को भी ऐसी टिप्पणी नहीं करना चाहिए।
|