भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) राजधानी भोपाल मे महिलाओ के लिए 29 प्रतिशत इलाके ऐसे है जो सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओ की सुरक्षा के लिए शुरू किए सेफ प्रोजेक्ट मे मप्र की राजधानी भोपाल का नाम गायब हैं। जबकि राज्य सरकार पिछले तीन साल से प्रदेश के छह शहरो को महिलाओ के लिए सुरक्षित करने का दावा कर रही हैं। इस साल फरवरी मे मुंबई, दिल्ली सहित देश के आठ बड़े शहरो मे शुरू हुई इस प्रोजेक्ट मे मप्र का एक भी शहर नहीं हैं। महिलाओ की सुरक्षा के लिए भोपाल मे डेढ़ साल पहले महिला बाल विकास की इस योजना को दो साल बाद भी मंजूरी नहीं मिल पाई हैं।
|