भोपाल) ऑटो मे बैठे ड्राइवर के साथी ने कि ऑटो मे बैठी महिला के साथ अश्लील हरकत, खुद को बचाने के लिए ऑटो से कूदी महिला। निशातपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय महिला गृहिणी है। पति निजी काम करते हैं और बेटा भानपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। एसपी शैलेंद्र चौहान के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे महिला, बेटे के स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। जीवनश्री अस्पताल के पास से वह ऑटो वाहन में सवार हुई। उस वक्त ऑटो में तीन महिलाएं बैठी हुई थीं। कुछ दूर बाद महिलाएं उतर गईं। तभी ड्राइवर के बगल में बैठा एक युवक महिला के पास आकर बैठ गया। इसके बाद उसने महिला के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। शोर मचाने के बाद भी ड्राइवर ने ऑटो नहीं रोका। एक स्थान पर ऑटो की रफ्तार कम हुई तो महिला ने चलते आपे से छलांग लगा दी। इस दौरान महिला को गंभीर चोट आई है। एक निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। निशातपुरा पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनकी तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
|