ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
आरोप, भोपाल के यात्रियो की जगह दी केरल यात्रियो को, एतराज जताने पर की बदसलूकी।


भोपाल। हज के पहुंचे 300 यात्रियो से मे कुछ यात्रियो का आरोप हैं कि केरल के यात्रियों को रुबात आवंटित किए जाने से हमें वैकल्पिक स्थानों पर ठहरना पड़ा। जिससे प्रति हज यात्री पर 14,900 रुपए का अतिरिक्त भार पड़ा है। यात्रियों का कहना है कि मदीना की रुबात भोपाल वक्फ की है। भोपाल रुबात में जगह नहीं मिलने पर कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत वहां के प्रबंधन से की तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। कोहेफिजा निवासी मोहम्मद सुहेल खान (पूर्व सीईओ बीडीए) ने मदीना से फोन करके बताया कि 1080 यात्रियों की क्षमता वाली रुबात में केरल के यात्रियों को जगह दे दी गई। एतराज जताने पर हमारे साथ वहां बदसलूकी की गई। वहां के प्रबंधक को बताया कि रुबात पर पहला हक भोपाल का है तो हमें जवाब मिला जितने लोगों की लिस्ट मिली थी, उन्हें जगह दे दी है। अब किसी को ठहरने नहीं देंगे। खान के मुताबिक मजबूरी में करीब 300 हज यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में होटल में ठहरना पड़ा। ये मामला राज्य हज कमेटी और औकाफे शाही की जानकारी में आने पर अब लीपापोती की कोशिश की जा रही है। 
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील ने कहा कि वहां व्यवस्थाएं पूर्ण की गई है। कोई गड़बड़ी मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करुंगा। औकाफे शाही से भी जवाब मांगूगा। वहीं, सचिव औकाफे शाही आजम त्रिमिजी ने कहा कि कुछ शिकायत मिली हैं। हम चेक करा रहे हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com