ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर महिला ने लगाई फांसी, पति पर केस दर्ज |                बैतूल : लिव-इन में रहने से मना किया तो युवक ने महिला के छह साल के बेटे की गला रेतकर कर दी हत्या                गन्नौर : विंडो सीट को लेकर मुरैना के युवक को गन्नौर में ट्रेन से फेंका, मौत |                ठीकरी : कपड़ा दुकान में आग लगने से व्यापारी जिंदा जला |                झाबुआ : परंपरा के फेर में 3 दिन से सड़ रहा था शव, मीडिया के पहुंचने पर हुआ पीएम |                मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले बदमाश गुजरात से गिरफ्तार |                भोपाल : कार की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत |                 भोपाल : लापता नवविवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला |                  
शुद्ध घी के नाम पर मिलावटी घी, मावा की फैक्टरियों को किया सील

जावरा। मावा की मात्र बढ़ाने के लिए करते थे मिलावट। खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरुवार को रतलाम जिले के आलोट के पास शेरपुर में बिना लाइसेंस के चल रही पवन पोरवाल एवं सुनील जैन की मावा फैक्टरियों पर छापा मारा। यहां वनस्पति घी जैसा अपद्रव्य मिलाकर बड़े स्तर पर मिलावटी घी और मावा बनाया जा रहा था। सुनील जैन की फैक्टरी से अफसरों ने फफूंद लगी 15 किलो क्रीम और अमानक स्तर का 35 किलो मावा जब्त कर नष्ट किया। एक किलो मावे पर फफूंद चढ़ गई थी। पवन पोरवाल की फैक्टरी से घी के 32 डिब्बे तथा वनस्पति घी जैसे दिखने वाले अपद्रव्य के 2 डिब्बे जब्त किए हैं। सैंपल लेने के साथ ही दोनों फैक्टरी सील कर पंचनामा  बनाया है। दोनों व्यापारी पवन पोरवाल एवं सुनील जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि मौके से जो अपद्रव्य मिला है, उसे ये लोग मावे व घी में मिलाते थे। इससे मात्रा बढ़ जाती है तथा सॉफ्टनेस व चिकनापन आ जाता है।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com