ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर महिला ने लगाई फांसी, पति पर केस दर्ज |                बैतूल : लिव-इन में रहने से मना किया तो युवक ने महिला के छह साल के बेटे की गला रेतकर कर दी हत्या                गन्नौर : विंडो सीट को लेकर मुरैना के युवक को गन्नौर में ट्रेन से फेंका, मौत |                ठीकरी : कपड़ा दुकान में आग लगने से व्यापारी जिंदा जला |                झाबुआ : परंपरा के फेर में 3 दिन से सड़ रहा था शव, मीडिया के पहुंचने पर हुआ पीएम |                मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले बदमाश गुजरात से गिरफ्तार |                भोपाल : कार की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत |                 भोपाल : लापता नवविवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला |                  
संपदा संचालनालय के क्लर्क ने फर्जी 28 मकान आवंटित कर पैसे ऐंठे।

भोपाल। फर्जी तरीके से संपदा संचालनालय के क्लर्क राहुल खरते ने मकान आवंटित कर लोगो से मोती रकम ऐंठी। गड़बड़ी सामने आने पर संपदा अधिकारी ने लिखित मे पुलिस मे शिकायत की। जब संपदा अधिकारी की नजर फर्जी जावक नंबरों पर पड़ी तो उन्होने खुद जांच कर एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत जहांगीराबाद पुलिस से करवाई थी। 
टीआई वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस संबंध में संपदा संचालनालय की ओर से लिखित शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया था कि 18 जुलाई 2018 से अब तक फर्जी जावक नंबर से 25 कर्मचारियों को सरकारी मकान का आवंटन किया गया है। जी व एच टाइप के ये मकान तृतीय श्रेणी वर्ग के कर्मचारियों को आवंटित किए गए थे। संपदा अधिकारी मुकुल गुप्ता ने इस गड़बड़ी की जांच की। पता चला कि ये गड़बड़ी संपदा संचालनालय के क्लर्क राहुल खरते के समय में की गई है। इस आधार पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी क्लर्क की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com