ब्रेकिंग न्यूज़ सतना : ढाई साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी दो घंटे बाद ही गिरफ्तार |                भोपाल : एक्सीडेंट की चोट से परेशान युवक बड़े तालाब में कूदा, मौत |                अमृतसर : चारपाई से बांधकर गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाया |                सोनीपत : प्यार में अंधी मां ने प्रेमी संग मिलकर पांच साल की बेटी को पीट पीटकर मार डाला |                मुरैना : स्कूल बस ने तीन साल की मासूम को कुचला |                खुरई : हेलमेट नहीं पहना था, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन की मौत |                बड़वानी : ट्रक नाली में गिरा दबने से ड्राइवर व हेल्पर की मौत |                विदिशा : बुजुर्ग को बेटे ने मारपीट कर घर से निकाला |                  
महिला से रास्ता पूछने के बहाने बदमाश ने हाथ से छीना मोबाइल।

भोपाल। पता पूछने के बहाने एक युवक ने हनुमानगंज इलाके में पैदल घर लौट रही एक महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया, लेकिन वह छुड़ाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक कारगिल कॉलोनी, छोला रोड निवासी कलाबाई कुशवाह (45) घरों में काम करती है। मंगलवार शाम 7 बजे वे काम करने के बाद पैदल घर लौट रही थीं। शांति नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर के पास रास्ते में एक युवक ने पता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। वे कुछ समझ पातीं इससे पहले ही युवक ने उनके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया और भागने लगा। उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। बाद में कला बाई ने थाने जाकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। कला बाई ने पुलिस को बताया कि बदमाश काले रंग की शर्ट पहने था। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com