ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
12 दिनो मे मिलावट के 1468 सैंपल मे से सिर्फ 40 कि जांच, जिसमे से 20 नमूने फेल।

भोपाल। 12 दिन के बाद भी खादय सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सिर्फ 40 नमूनो की ही जांच कर पाया हैं। जिसमे से 20 जांच मे फेल साबित हुए। जिसमे से 2 नमूनो मे हानिकारक केमिकल, 3 मिस ब्रांडेड और 15 नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले हैं। जांच के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 20 मिलावटी व्यापारियों के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही संबंधितों के खिलाफ क्षेत्रीय पुलिस थानो मे एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि खादय सुरक्षा अधिकारियों ने ग्वालियर मे 3, राजगढ़ मे 2 और खरगोन व गुना मे 1-1 व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर कराई है। साथ ही, नियंत्रक खादय सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रविंद्र सिंह ने बताया कि शेष बचे हुए 1015 नमूनो कि जांच भी जल्दी ही कराई जाएंगी।

घी के मिलावट करने वाले उज्जैन के व्यापारी हुआ गिरफ्तार 

मिलावटी घी बेचने वाले उज्जैन के व्यापारी कीर्तिवर्धन केलकर पर जिला प्रशासन ने रासुका लगा दी हैं। श्री कृष्ण गृह उधोगय पर फूड सेफ़्टी अधिकारियों व खादय विभाग कि टीम ने मंगलवार को दबिश देकर 600 किलो मिलावटी घी जब्त किया था, मौके से मिलावट करने वाले एसेंस व वनस्पति मिला था। जिसके आधार पर उसे कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात 2 बजे घर से गिरफ्तार कर इंदौर केंद्रीय जेल भेज दिया गया हैं।

सीएम कमलनाथ : मिलावटखोरों को किसी भी कीमत पर कोई रियात नहीं दि जाएंगी। दूध व दूध से बने उत्पादो के साथ मिलवाट करने वालों को सख्त सजा सुनाई जाएंगी। मिलावटखोरी माफी योग्य नहीं हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com