ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
भू-अभिलेख विभाग के निलंबित क्लर्क के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा करोड़ी की संपत्ति का पता चला

भोपाल। लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी धर्मवीर सिंह भदौरिया, निरीक्षक कविंद्र चौहान व आराधना डेविस के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को तीन साल से निलंबित भू-अभिलेख आयुक्त कार्यालय के क्लर्क संजय भागवानी के दो ठिकानों के साथ उनके साले के फ्लैट पर छापा मारा। द्वारिकापुरी स्थित तीन मंजिला मकान पर सुबह 5.30 बजे जब टीम पहुंची तो आधा घं‌टे तक संजय ने दरवाजा ही नहीं खोला, तो टीम ने उनके पड़ोस में रहने वाले उसके साले गौरव से फोन करवाकर दरवाजा खुलवाया। बाद में टीम जब भीतर पहुंची तो वहां अलमारी में कुछ नहीं मिला, लेकिन टीम की नजर छत की तरफ जाने वाले रास्ते पर पड़ी तो वहां हल्की बारिश के कारण पैरों के कुछ निशान दिखे।

इनके सहारे टीम छत पर पहुंची। यहां पानी की टंकी में एक कपड़े की पोटली में गहने रखे मिले। कुल 50 लाख रुपए के गहने व सामान, 31.54 लाख की पांच संपत्तियों की रजिस्ट्रियां और 10 बीमा पॉलिसी मिली हैं। संजय भागवानी और उसका साला गौरव सचदेवा सितंबर 2016 में हुई चोरी से सुर्खियों में आए थे। पहले इन्होंने चोरी की रकम साढ़े चार लाख रुपए लिखाई थी, बाद में यह बढ़कर 2.50 करोड़ हो गई थी। मामला पड़ाव थाने में दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच लोकायुक्त पुलिस कर रही थी।

 

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com