ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पूर्व अध्यक्ष रमेश पाटीदार की बेटी के साथ 35.62 लाख की ठगी।

भोपाल। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रमेश पाटीदार की बेटी वर्षा पाटीदार के साथ 35.62 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इंग्लैंड की किंग्सटन यूनिवर्सिटी में प्रवेश के बाद फीस जमा नहीं करने पर उनका प्रवेश निरस्त हो गया था। रमेश पाटीदार ने जोधपुर की आलोक ओवरसीज कंसलटेंसी के माध्यम से यूनिवर्सिटी में बेटी का प्रवेश कराया था।

यहां फाउंडेशन कोर्स के बाद सोशल साइंस में प्रवेश लिया था। लेकिन प्रथम वर्ष की फीस यूनिवर्सिटी में जमा नहीं होने पर उनका प्रवेश निरस्त कर दिया गया। जबकि फीस की पूरी रकम कंसलटेंट निमित मेहता काे दी थी। कोतवाली में शिकायत होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी निमित मेहता को जोधपुर से गिरफ्तार किया है।

मामले में इंदौर के चोईथराम इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य दिलीप वसू को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल वह फरार है। पुलिस के अनुसार वसू ने ही पाटीदार को आलोक ओवरसीज कंसलटेंसी के निमित मेहता का नंबर देकर पहचान कराई थी। इसके बाद निमित मेहता को 35 लाख रुपए दिए गए थे।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com