ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
भाजपा की पूर्व पार्षद और पति के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज।

भोपाल।  भाजपा की पूर्व पार्षद और पति के खिलाफ किया धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज। टीटी नगर पुलिस ने राजधानी परियोजना कार्यालय के तहसीलदार का आरोप हैं कि दंपति ने चौहत्तर बंगला स्थित पांच हजार वर्गफिट सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया। मकान बनाने के लिए दंपति ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार किए थे। कांग्रेस पार्षद अमित शर्मा की शिकायत और जांच के बाद तहसीदार ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक कांग्रेस पार्षद अमित शर्मा ने राजधानी परियोजना कार्यालय के तहसीलदार राजेन्द्र पंवार के यहां शिकायत की थी कि भाजपा मंडल महामंत्री गोविंद जाट और उनकी पत्नी संध्या जाट ने 74 बंगला स्थित पांच हजार वर्गफिट पर कब्जा कर मकान बना लिया है। संध्या जाट भाजपा की पूर्व पार्षद रही हैं। शासन की तरफ से इस जगह के कोई पट्टे नहीं दिए थे। पति-पत्नी ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार किए और कुछ जमीन के पट्टे बेच दिए। कुछ पर कब्जा कर मकान बना लिया। तहसीलदार राजेन्द्र पंवार की ओर से इस मामले की जांच की गई। जांच मे इस बात का सत्यापन हुआ कि गोविंद जाट व संध्या जाट ने कब्जा किया है और उस जमीन पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध तरीके से पट्टा बनवाए हैं। तहसीलदार राजेन्द्र पंवार के आदेश पर रविवार को टीटी नगर थाना पुलिस ने आरोपी गोविंद जाट और संध्या जाट के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com