ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
इंदौर के दो मिलावटखोरों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई।

इंदौर पनीर, घी और दही का सैंपल मिलावटी पाए जाने पर शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत दो लोगों पर कार्रवाई की गई। इसके पूर्व ग्वालियर, उज्जैन और खरगोन में रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी। 25 जुलाई को खाद्य अमले ने सिद्धार्थ इंटरप्राइजेस से सैंपल लिए थे। ये सभी अमानक मिले हैं। दोपहर में कलेक्टर के आदेश के बाद प्रोप्राइटर सिद्धार्थ जैन व प्रभारी विक्रेता शुभम सदाफूले पिता गोपाल के खिलाफ कार्रवाई की गई।

घी फैक्टरी के सुपरवाइजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया : मंडीदीप स्थित नेशनल इंडस्ट्रीज से लिया घी का सेंपल जांच में अमानक स्तर का पाया गया है। इस आधार पर फैक्टरी मालिक राजेश गुप्ता के खिलाफ सतलापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सतलापुर पुलिस ने फैक्ट्री के सुपरवाइजर गणेश यादव को गिरफ्तार कर दिया है।

 

मुख्यमंत्री ने दिया नारा - मिलावटखोरों प्रदेश छोड़ो : भोपाल,  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि आज वक्त आ गया है कि हम सब मिलकर नारा दें- बहुत हो गया अब ‘मिलावटखोरो प्रदेश छोड़ो’। नाथ ने दूसरा ट्वीट कर कहा कि आज के दिन 9 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन पूरे देश में प्रारंभ किया किया गया था।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com