ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : शराब ठेकेदार के आदमियों ने सुनार पिता-पुत्र को रोककर की मारपीट |                टीकमगढ़ : गैस रिफिलिंग करते समय कार में लगी आग, मौके से भागा युवक |                बैतूल : हादसे में लोगों को बचाने आए ग्रामीणों को टवेरा ने कुचला, दो की मौत |                महिदपुर : डूब रहे किशोर को बचाने बुआ और चाची भी कूदीं, तीनों की मौत |                दतिया : उधारी के रुपए लेने मंडी जा रहे दो सगे भाइयों को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत |                  
आज कॉंग्रेस का नया अंतरिम अध्यक्ष चुनने के लिए कार्यसमिति की बैठक।

नई दिल्ली। कांग्रेस का नया अंतरिम अध्यक्ष चुनने के लिए दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में चल रही है।  इस बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस की टॉप लीडरशिप शिरकत कर रही है। बैठक में जोन के हिसाब से सुझाव के लिए नेताओं की पांच टीम बनाई गई थीं, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम भी थे। लेकिन सोनिया गांधी ने इस पर ऐतराज जताया है और कहा कि वो और राहुल गांधी अध्यक्ष के चुनाव की प्रकिया का हिस्सा नहीं हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक गांधी परिवार मध्य आयु वर्ग के किसी ऐसे शख्स को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुनना चाहती है जिसे संगठन चलाने का अनुभव हो। इस लिहाज से मुकुल वासनिक अंतरिम अध्यक्ष की रेस में अपने प्रतिद्वन्दियों सुशील शिंदे और मल्लिकार्जुन खड़गे से आगे निकल जाते हैं। मुकुल वासनिक सबसे लंबे समय तक लगातार कांग्रेस महासचिव रहे हैं। इसके अलावा मुकुल वासनिक राजीव गांधी फाउंडेशन के भी सदस्य रहे हैं। इससे साफ होता है कि वह गांधी परिवार के बेहद करीबी हैं। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस कार्यसमिति को क्षेत्रवार पांच जोन में बांटा गया है।  इस जोन के नेता अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और सचिवों से बात करेंगे। इस चर्चा के बात के बाद कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा। कांग्रेस द्वारा बनाए गए ईस्ट जोन में सोनिया गांधी जबकि वेस्ट जोन में राहुल गांधी का नाम है। सोनिया गांधी ने इसी जोन में नाम डाले जाने पर आपत्ति जताई है।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com